13 साल से फरार 02 स्थाई वारन्टी गिरफ्तार
-पुलिस थाना गलतागेट की फरार अपराधियों के विरूध कार्यवाही
-13 साल से फरार वांछित स्थाई वारंटी अमर चन्द व ओमवती को किया गिरफ्तार
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा दिनांक 18-07-2025 से 31-07-2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थाई वारन्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था जिस पर डाँ. दुर्गसिंह राजपुरोहित अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन हरि शंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन एवं थानाधिकारी उदय सिंह पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में रामजीलाल कानि 4951, विक्रम कानि 9779, गुड्डु म.कानि 11697 की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित आरोपियों पर निगरानी जारी रखी गई। गठित टीम द्वारा वांछित स्थाई वारंटी 1 अमर चन्द पुत्र लाल चन्द जाति सैनी उम्र 38 साल निवासी मकान नं.53 नरवरपुर कोलोनी बासबदनपुरा गलतागेट जयपुर 2 ओमवती पत्नी दिलीप कुमार जाति माली उम्र 55 साल निवासी हाल प्लाट नं. 53, नरवरपुरी कोलोनी बासबदनपुरा गलतागेट जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त स्थाई वारण्टी 13 साल से फरार चल रहे थे। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
संपूर्ण कार्यवाही में विक्रम कानि 9779 की विशेष भूमिका रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
