पुलिस थाना माणक चौक द्वारा शातिर मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार
– एक मोटर साईकिल बरामद
जयपुर, (रॉयल पत्रिका) । अग्रसेन पार्क जनता बाजार एवं आस पास के इलाके से लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये धर्म सिंह पु.नि. थानाधिकारी माणक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें मोहनलाल एचसी 870, महेश कानि 10719, बिंद्र कानि 12096 को सम्मिलित किया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशी डोगरा डूडी ने बताया कि उक्त गठित टीम द्वारा इलाका थाना से चोरी गई मोटर साईकिल के स्थानो को चिन्हित कर वारदात के समय को चिन्हित कर घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रोड मैप तैयार किया गया तब गठित टीम को पता चला कि मोटर साईकिल चोरी की वारदात को एक व्यक्ति लगातार अंजाम दे रहा है। तब गठित टीम द्वारा जलेबी चौक से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने माणकचौक से मोटर साईकिल चुराना स्वीकार किया जिस पर चोरी की एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति नशे का आदि है एवं नशा करने के लिये ही मोटर साईकिल चोरी करता है तथा चुराये गये वाहनो के पार्टस खोलकर बेच देता है। मुल्जिम से अन्य वारदातो के बारे मे गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
मुल्जिमः- मो. इरफान उर्फ पप्पु पुत्र स्व. अब्दुल अजीज उम्र 41 साल जाति मुसलमान है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
