Loading...

करमोदा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

-महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं और स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

शादाब अली

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत करमोदा में राजीविका समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करना रहा। शिविर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार ने महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके परिवारजनों को भी इनसे जोड़ने का आह्वान किया। बैंक ऑफ बड़ौदा सूरवाल शाखा की शाखा प्रबंधक रमता बाजपई ने मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी और महिलाओं को भविष्य के लिए वित्तीय रूप से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ौदा आर.सेटी. के निदेशक नीरज गोपालिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वरोजगार से जुड़कर आजीविका में वृद्धि करने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सुरक्षा योजनाओं तथा बीमा, ई-केवाईसी, अटल पेंशन योजना जैसी सेवाओं से मौके पर ही जोड़ा गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से जागरूक एवं आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। राजीविका से स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉ. मदन सिंह शेखावत, आरसेटी फैकल्टी लोकेश जांगिड़ तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी सुपरवाइजर सहित अन्य बैंक प्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।