Loading...

शौकत खान चायल बने ‌राजस्थान के राशन डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

चूरू

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर हेमराज मीणा, प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए शौकत अली खान चायल निवासी चूरू को प्रदेश उपाध्यक्ष पर नियुक्ति प्रदान की और निर्देशित किया कि वह अपने पद को स्वीकार करते हुए पद की गरिमा अनुसार राशन डीलर हित में कार्य प्रारंभ करें। में संघठन की और से आपके इस नवीन दायित्व की मंगलमय कामना करता हूं साथ ही आग्रह करता हूं कि संघठन के दायरे में रहकर कार्य करेंगे। शौकत खान चायल ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का‌ विश्वास दिलाया ‌शौकत खान चायल सामाजिक और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी हैं। आपको राजस्थान ‌कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर चूरू जिला राशन डीलर एसोसिएशन द्वारा बधाई दी गई जिसमें‌‌ आशीष माटोलिया, ओमप्रकाश मोटेका, मोहसिन काजी, संतोष महनसरिया, मुरारीलाल, मुस्तफा खान, बाबूलाल, लीलू खां चौहान, मुस्लिम भिस्ती, सलीम डीलर तेली आदि ने आपका फूल मालाओं से स्वागत किया ‌एवं उज्जवल भविष्य की कामना की शोकत खान चायल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।