उमराह के मुकद्दस सफर पर जाने वाले लोगों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
बारां,(रॉयल पत्रिका)। उमराह के पाक व मुकद्दस सफर पर मक्का-मदीना जाने वाले लोगों के लिए शहर के अंजुमन चौराहे पर स्थित अंजुमन मैरिज हॉल में प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। टूर पर ले जाने वाले हाफिज मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उमराह के सभी अरकान की मुकम्मल जानकारी देने के लिए ये कैंप रखा गया ताकि हाजी साहिबान उमराह के दौरान सभी अरकान मुकम्मल तौर पर अदा कर सके। प्रशिक्षण देने के लिए अताऊर्रहमान, मौलाना सलमान, मास्टर अख्तर हुसैन बपावर और हाफिज मोहम्मद आरिफ ने उमराह के अरकान को बारीकी से समझाया। इसके बाद उमराह पर जाने वाले लोगों का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर इस्तकबाल किया गया। प्रोग्राम में वक्फ कमेटी बारां के चेयरमैन इरफान अंसारी, पार्षद अब्दुल अजीज अज्जू, पार्षद जाकिर खान, अता उर रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में दुआ के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
