Loading...

ऐसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स AMP (चेप्टर कोटा) की गतिविधियों की जानकारी व सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम संपन्न

कोटा

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

कोटा, (रॉयल पत्रिका)।  AMP चेप्टर कोटा की जानिब से  रविवार को सुबह 10:30 बजे विज्ञान नगर कोटा स्थित एक निजी संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रिज़वान ज़ेड, डायरेक्टर आदर्श प्रापर्टी एण्ड कोलोनाइज़र ने की। शहर क़ाज़ी कोटा जनाब ज़ुबैर अहमद साहब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अन्य अतिथियों ने लियाकत हुसैन अंसारी अध्यक्ष पंचायत अंसारियान समिति कोटा, हकीम बख्श अध्यक्ष डॉ. ज़ाकिर हुसैन एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, शाहिद मुल्तानी, चेयरमैन मदरसा बोर्ड कोटा,  इंजीनियर सलामत अली ने भी शिरकत की।

संस्था के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी के अनुसार एएमपी कोटा संभाग के क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने एएमपी संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी ।

AMP ज़क़ात फंड के ज़रिए कोटा शहर से चुनी गई 4 ज़रुरतमंद महिलाओं को शहर क़ाज़ी जुबेर अहमद के हाथों से सिलाई मशीन सुपुर्द की गई और क़ाज़ी-ए-शहर कोटा ने AMP द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  को समाज के लिए बेहतर बताया और AMP के ज़क़ात के transparent (पारदर्शी) सिस्टम की तारीफ की ।

AMP कोटा चैप्टर के ज़रिए अभी तक तकरीबन ढाई लाख रुपए की मदद जरूरतमंदों को की जा चुकी है ।

AMP की वेबसाइट और एंड्रॉयड APP के ज़रिए कोई भी जरूरतमंद अपनी एप्लिकेशन लगा सकता है, और पढ़ाई, रोज़गार और गंभीर बीमारी के लिए मदद ले सकता है।

रविवार को आयोजित हुए इस प्रोग्राम को कामयाबी के साथ अंजाम देने के लिए AMP टीम के अब्दुल मजीद अंसारी, अनवार अहमद, अशफाक अहमद, मास्टर अब्दुल करीम, मेहमूद अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रोग्राम के अन्त में AMP कोटा के चेप्टर हेड क़मरूज़्ज़मां खान ने आभार व्यक्त किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।