इमाम हुसैन शहीदे कर्बला का पैगाम !
इमाम हुसैन रसूले पाक के नवासे और सय्येदना अली और सय्येदा फातिमा बिन्ते रसूलुल्लाह के दूसरे साहिबजादे हैं। आपका बचपन रसूले खुदा की गोद में परवान चढ़ा और रसूले खुदा ने अपनी गोद में बिठा कर इस्लाम की पाकीजा तालीम आपको बक्शी, इमाम हुसैन ने अपने नाना जान की पैगम्बरना तालीम से अपने आप को मुकम्मल सवारा जब इमाम की उमर 8, 9. साल थी, तब पैगम्बरे खुदा ने पर्दा फरमा दिया। बाकी आपकी पूरी तालीम व तरबियत हज़रते अली शेरे खुदा की निगरानी में हुई। सन, 60 हि, में अमीरे मुआविया सहाबीये रसूल का अचानक इन्तकाल हो गया। बाज मुनाफिक यहूदियों ने साजिश करके यज़ीद पलीद को खलीफा बना दिया। जो अमीरे मुआविया का बदनसीब और नालायक बेटा था। ये पहला शख्स था जिसने नमाजों को तरक किया, और शराब नोशी व बदकारी और नाच गाना आम कर दिया। ये वो बुरे काम हैं जो इस्लाम में सख्त हराम हैं। इमाम हुसैन पाक ने यज़ीद को खलीफा मानने से इन्कार किया और फरमाया कि जो शख्स शराबी कबाबी बद किरदार हो वो इस्लाम का रहबर बनने का हकदार नहीं। इमाम हुसैन अपने घर वालों को लेकर कूफियों की दावत पर शहरे कूफा गए। ताकि यज़ीद से बातचीत करके उसको सीधे रास्ता पर लाया जाए। मगर यजीद के नापाक मुशिरों ने यजीद को जंग पर आमादा किया। यजीद ने 22 हजार का लश्कर इमाम साहिब के मुकाबला में कूफा रवाना किया। इमाम हुसैन का जंग का कतई इरादा नहीं था। बल्कि यज़ीद पलीद को सीधे रास्ते पर लाना मकसद था। ताकि वो शराब व कबाब से तौबा करके सीधी राह पर आ जाए। मगर वो बद नसीब शख्स इमाम हुसैन पाक का फरमान सुनने के लिये तैयार नहीं हुआ और जंग पर आमादा हो गया। इमाम हुसैन ने दुनिया को इस जंग में ये पैगाम दिया कि जालिम हाकिम और बद किरदार शख्स हुकमरानी का अहल नहीं। इंसान अपनी जान कुर्बान कर दे । मगर जालिम व जाबिर के आगे हरगिज़ ना झुके, वर्ना इंसानियत व शराफत तबाह हो जाएगी। ये पैगामे जिदगी देकर इमाम हुसैन नवासए रसूल ने 10, मोहर्रम 61, हिजरी को कर्बला में अपना घराना कुर्बान करवा दिया। सच्चाई और हक की खातिर जीना इस्लाम का पैगाम है। और यही मेअराजे जिदंगी है।
मुफ्ती शेर मो. खान (मुफ्ती-ए-राजस्थान)
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
