RSSB लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 – 54 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब अटेंडेंट के 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अन्य योग्यता वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 11-07-2025 से शुरू होकर 09-08-2025 तक चलेगा। उम्मीदवार RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू :
11 जुलाई से 09 अगस्त 2025 तक
योग्यता
लैब अटेंडेंट की इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकेण्डरी (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा में पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति की नॉलेज होनी भी जरूरी है। अन्य योग्यताओं में अभ्यर्थी को अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का होना चाहिए।
एज लिमिट
आयुसीमा-1 जनवरी 2026 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष पूरी नहीं की हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।
सैलरी-
लैब अटेंडेंट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
चयन प्रक्रिया-
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क-
इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन समाप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा इन पदों पर लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित की जाएगी। राजस्थान की इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
