Loading...

पीर की जाल मदरसा विद्यालय में किया पौधरोपण

सांचौर

Follow us

Share

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 7 किमी दूरी पर स्थित अल मशहूर दरगाह पीर की जाल पर मदरसा दारूल उलुम फैजे सरवरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सघन पौधरोपण कर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने एक-एक पौधे को गोद लेकर बड़ा करने की जिम्मेदारी ली। प्रधानाध्यापक हुसैन खॉन मैत्रीवाड़ा ने बताया कि वृक्ष को जीवन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसके रख रखाव के साथ एक पेड़ की मानव जीवन में उपयोगिता पर महत्व डाला। अध्यापक रूस्तम खॉन लाखावास ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। वृक्षो को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। पर्यावरण संरक्षण करना मानव मात्र का नैतिक कर्तव्य है। मौलना अब्दुल सतार सिद्दीकी ने कहा कि हरियालों राजस्थान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मदरसा कार्यालय मोहम्मद अब्बास ने कहा कि कि वृक्षों की कमी के चलते पृथ्वी पर कई तरह की आपदाएं आ रही है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी का तापमान भी साल-दर-साल बढ़ रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले समय में पृथ्वी पर प्राणी मात्र का संकट में रहेगा। उन्होंने उपस्थित विधार्थियों व युवाओं को आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।