बस स्टैंड से चोरी हुआ मोबाइल किया बरामद
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सिंधीकैम्प पुलिस ने बस स्टैंड पर यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि जोधपुर से आए ईश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह बस स्टैंड पर सो रहा था, तभी उसका मोबाइल चोरी हो गया। इस पर सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा थानाधिकारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी मेहनत कर आसूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सलाउद्दीन उर्फ छोटा भाई और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी गया वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। इस दौरान पुलिस की गठित टीम में श्याम सुंदर उप निरीक्षक, थानाधिकारी सिंधीकैम्प, महेंद्र सिंह हैडकानि, सतवीर कानि, रविंद्र कुमार कानि, इस कार्यवाही में सतवीर कानि 9391 की विशेष भूमिका रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
