Loading...

अकीदत के साथ निकला चादर का जुलूस

बारां

Follow us

Share

बारां,(रॉयल पत्रिका)। मोहर्रम की 9 तारीख शनिवार को शहर में बाबा फूल पीर साहब की दरगाह से चादर का जुलूस निकलना शुरू हुआ जो दरगाह बाबा मर्दान गैब साहब के आस्ताने पर चादर पेश करके मुकम्मल हुआ। एडवोकेट फिरोज खान ने बताया कि चादर का जुलूस नयापुरा छोटी मस्जिद की दरगाह से शुरू होकर बाबा फूल पीर साहब दरगाह पहुंचा।  जहां पर अकीदतमंदों द्वारा जुलूस को रवाना किया गया। रास्ते में जगह-जगह अखाड़ा खेलने वाले युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस में सूफी इदरीस बाबा, समाजसेवी इकबाल रीगल, जब्बार खान, कदीर भाई साइकिल वाले, शुरुवात से ही मौजूद रहे। जुलूस बाबा फूल पीर साहब दरगाह से शुरू होकर मेला ग्राउंड, अंजुमन चौराहा, धर्माधा चौराहा, सदर बाजार, जामा मस्जिद होते हुए दरगाह बाबा मर्दान गैब साहब पर चादर पेश करने के बाद खत्म हुआ। जुलूस के साथ बड़ी संख्या में लोगों के साथ औरतें और बच्चे भी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।