अल-फ़लाह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित ब्लड कैम्प में 55 यूनिट ब्लड एकत्रित
महिलाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह बड़ा।
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। अल-फ़लाह एजुकेशनल एन्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हर साल की तरह इस साल भी श्रीपुरा में 8 मुहर्रम पर लड़को के मुहर्रम मार्ग में ब्लड कैम्प अयोजित किया गया जिसमें 55 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। यह शिविर कृष्णा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर संयोजक इमरान क़ुरैशी ने बताया कि अल-फ़लाह ट्रस्ट द्वारा पिछले कई सालों से जरूरतमन्द मरीज़ों की आवश्यकता पूरी करने हेतु ये केम्प आयोजित किये जा रहे है, जिसमें महिला पुरूष सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। अल-फ़लाह ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफ़ज़ाई की। ट्रस्ट ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि खून ऐसी चीज़ है जो किसी फेक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता इसका निर्माण सिर्फ इंसान के शरीर मे ही होता है और रक्तदान करने से रक्तदाता को कोई नुकसान पहुँचता इसलिये सभी को जीवन मे एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।रक्तदान शिविर में ट्रस्टी किफायत शेख़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मुजफ्फर राईन, हैदर अहमद, जोनी राईन, समीर अंसारी, सनावर अंसारी, वसीम, जावेद मूसा, शानू भाटी, मखदूम हयात सहित कई समाजसेवी लोगो ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
