Loading...

डॉ.साहिब सिंह वर्मा की पूण्यतिथि पर 328 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

JAIPUR

Follow us

Share

डॉ.साहिब सिंह वर्मा मजदूर एवं गरीब किसानों के मसीहा थे

भगवान सहाय यादव

चौमूं,(रॉयल पत्रिका)। गरीबों एवं किसानों के मसीहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.डॉ.साहिब सिंह जी वर्मा की 18वीं पूण्यतिथि पर स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्था के अध्यक्ष डॉ.श्रवण बराला के नेतृत्व में 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन राधास्वामी बाग स्थित बराला हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में हुआ,रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रेरणास्रोत स्व.डॉ.साहिब सिंह जी वर्मा के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं व महिलाओं की खासी भीड़ रही । शिविर में बराला  ब्लड सेंटर की टीम ने 328 रक्त यूनिट का संग्रहण किया। स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्था के अध्यक्ष डॉ श्रवण बराला ने स्व.डॉ.साहिब सिंह जी वर्मा के को स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला व् बताया की साहिब सिंह जी मजदूर व् गरीब किसान को आर्थिक सामजिक जीवन में बराबरी पर लाना व जरूरतमंद की हरसंभव मदद करना साहिब सिंह जी का लक्ष्य था । डॉ. हनुमान बराला ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए तहेदिल से आभार जताया और कहा कि रक्तदान मानव जीवन को बचाने के लिए जरुरी है वहीँ रक्तदाताओं के लिए भी फायदेमंद है कई बिमारियों से बचा जा सकता है ,इसलिए सभी को ऐसे कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में डॉ.साहिब सिंह जी वर्मा के दोहिते डॉ.रिषित चौधरी ,चौमूं आमेर जाट समाज अध्यक्ष भगवान सहाय भदाला,एडवोकेट कैलाश पटवारी, एडवोकेट चरण सिंह ,सुमन चौधरी (प्राचार्य विनायक एजुकेशन),गोपाल गुलिया,गोगराज जी,पंचायत समिति सदस्य,पवन चौपड़ा,महेंद्र चौधरी, हरिनारायण गठाला,नेकीराम कामरेड,डॉ.बी.सी.जाट,ओमप्रकाश चोटाला,कजोड़ गौरा,प्रो.सुरेश चन्द जाट, भगवान सहाय यादव वरिष्ठ पत्रकार ,डॉ.जे.पी.सैनी,पार्षद उत्तम गोठवाल,सुरेश गोदारा,एडवोकेट राजकुमार गौरा,कान  दुण,रामलाल झाझडिया,गुलाबचन्द लाम्बा,राकेश, सैनी, डॉ.सी.एम्.सैनी, , सुरेश निठारवाल,हुक्माराम ओला,सूरज निठारवाल,कैलाश घोसल्या,लालचन्द झाझडा,बनवारी देवंदा, मदन चाहर,मोठू राम सिंघाडिया,ओमप्रकाश शर्मा,कालूराम झाझंडिया,हरी सिंह बराला,सुरेश गरेड,राजू लील,सुरेन्द्र बराला सरदार नासना मौजूद रहे। बराला हॉस्पिटल से डॉ.जुग्वेंद्र लहेरी,डॉ.सृष्टि बराला,डॉ.अभिषेक बराला,डॉ.दीपिका बराला,मंजू चौधरी,डॉ.जयदीप भट्ट,भावना बराला,दीपक कुमार,शंकर यादव,अर्जुन यादव,जितेन्द्र,राजेश चौधरी,विजय सिंह,करतार सिंह,हेमाराम चौधरी,सीताराम,झाबर सिंह,कृष्णा चौधरी, राजपाल जाट,अजय घोसल्या,कैलाश गौरा,मदन,मनीष बीदावत,कालूरामसेठी,सुरेश कुमावत मौजूद रहे। अतिथियों ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर्स,शिक्षक,जनसेवा में जुड़े लोगों ने रक्तदान शिविर स्थल पर पहुंच कर रक्तदाताओं का हौसला  बढाया ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।