हज यात्रा कर लौटे हाजियों का किया स्वागत
पाली,(रॉयल पत्रिका)। हज यात्रा पर गए हाजियों के आने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका इस्तकबाल किया। करीब डेढ़ महीने की हज यात्रा करके वापस अपने शहर आने पर हाजी अनवर अली उनकी पत्नी नसिम बानो, हाजी मोहम्मद शौकिन उनकी पत्नी मोमीना बानो, हाजी मोहम्मद युसूफ पंवार उनकी पत्नी सायरा बानो का सभी ने गर्मजोशी से माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया। हज यात्रा पर गए हाजी मोहम्मद युसूफ ने कहा कि अल्लाह व रसूल का करम है जो मुकद्दस हज करने की तौफीक मिली। मक्का मदीना शरीफ के तमाम मकामात पर इबादत व जियारत की आका-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की बारगाह में सलाम पेश करने का मौका मिला व देश में अमन चैन आपसी मोहब्बत भाईचारा व खुशहाली के लिए दुआएं की। इस अवसर पर फकीर मोहम्मद पठान, साहित्यकार अब्दुल समद राही, मोहम्मद यासीन रॉयल, साबिर मोहम्मद सागर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सद्दीक, अब्दुल गफ्फार पठान, मुनीर सिलावट, यासीन सिसोदिया, पाली खेड़ा सदर मोहम्मद यूसुफ, नया सदर फारूक रंगीला, केशियर मोहम्मद असलम, सेक्रेटरी मोहम्मद अफजल, मोहम्मद निसार यूपी सेक्रेटरी आदि कई गणमान्य जन व समाज बंधु उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
