हज के मुकद्दस सफर से लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत
बारां, (रॉयल पत्रिका) । हज 2025 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों की देखभाल के लिए सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा भेजी जाने वाली मेडिकल टीम में सऊदी अरब के मक्का – मदीना में हाजियों की खिदमत करके वतन लौटने पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का परिवारजनों ने माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर बुके देकर इस्तकबाल किया। इस दौरान उनके शौहर पार्षद असगर अली, हाजी अब्दुल हमीद, डॉक्टर रफीक अहमद, डॉक्टर रईस अहमद, इरशाद अंसारी, आशिक अली, अरीन अंसारी सहित परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
