6 जुलाई को हजरत ईमाम हुसैन की याद में निकाला जाएगा ताजिए का जुलूस
कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे ताजिए
बारां, (रॉयल पत्रिका)। इस्लामी नए साल के पहले महीने मोहर्रम उल हराम की 10 तारीख को पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे हजरत ईमाम हुसैन को यजीद के इशारे पर उसकी फौज ने शहीद कर दिया था। उनकी याद में हर साल मातमी धुनों के साथ निकलने वाले ताजिये इन दिनों कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे हैं, मेहला पाड़ा निवासी अब्दुल खालिक उर्फ पप्पू नेता, इकबाल नेता, इरशाद नेता इन दिनों ताजिया बनाने में जुटे हैं। ताजिया कमेटी के नूर मोहम्मद मुंशी जी, अशफाक मयूर, इरफान खान अशरफी ने बताया की मोहर्रम की 9 तारीख यानी 5 जुलाई शनिवार की रात को ताजिए का मुकाम अपने – अपने इमामबाड़ों में लगेगा। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा छबीले लगाई जाएंगी। खिचड़ा और बिरयानी का तबर्रुक अकीदतमंदों में तकसीम किया जाएगा। 10 मोहर्रम यानी 6 जुलाई को ताजिए निर्धारित मार्ग से निकाले जाएंगे, जहां शाम को कर्बला पहुंच कर ताजियो को ठंडा किया जाएगा। लाइसेंसधारी ताजिया कमेटियां तैयारियों में जुट गई है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
