Loading...

ईदगाह कमेटी अंता द्वारा दीनी कंपटीशन अवार्ड एवं गाइडेंस प्रोगाम संपन्न 

अंता

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

अंता, (रॉयल पत्रिका)। ईदगाह कमेटी जुमला मुसलमान अंता द्वारा दीनी कंपटीशन एवं गाइडेंस प्रोगाम संयोजक नासिर हुसैन कुरैशी सह संयोजक अख्तर हुसैन के संयोजन में ईदगाह सदर हाजी रसूल मोहम्मद की सदारत में आयोजित किया गया।

कमेटी के प्रवक्ता रईस अहमद एवं सदाकत अली ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले दिनों 25 जून 2025 को दीनी कंपटीशन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 160 स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था। जिसका परिणाम घोषित करते हेतु बच्चों को गाइडेंस देने के लिए प्रोग्राम आयोजित किया गया।

प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हाफिज शाहिद रजा इमाम जामा मस्जिद अंता द्वारा किया गया।

स्वागत भाषण पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शब्बीर पठान द्वारा दिया गया।

विशिष्ट अतिथि  रकम के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व एनटीपीसी अंता के लेखाधिकारी डॉक्टर अशफाक खान द्वारा अपने संबोधन में कहा कि दीनी कंपीटिशन का मकसद  दीन के बारे में अपनी नॉलेज को बढ़ाना है और स्टूडेंट द्वारा भी इस मकसद को बखूबी पूरा किया गया है।

अतिथि अब्दुल मतीन डायरेक्टर नोबल स्कूल बारां ने सभा को संबोधित करते हुए मौजूदा हालात में शिक्षा के महत्व को समझाया मुख्य अतिथि प्रोफेसर नईम फलाही फॉर्मर ज्वाइंट सेक्रेट्री हायर एजुकेशन गवर्नमेंट आफ राजस्थान रहे जिन्होंने अपने भाषण के जरिए कहा कि इस्लाम ने दीनी और दुनियावी शिक्षा में कोई फर्क नहीं रखा गया है इसलिए हर मुसलमान को दीनी शिक्षा को हासिल करते हुए दुनियावी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन  करके अपने देश, प्रदेश एवं अपने समाज की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। प्रोग्राम में सभा को संबोधित करते हुए अतिथि नायब तहसीलदार मोहम्मद सादिक अंसारी ने सरकारी नौकरियों की वैकेंसी के बारे में जानकारी देते हुए उनके फार्म भरने एवं तैयारी में आने वाली समस्याओं के समाधान बताया।

आलिमा रुखसार परवीन ने लड़कियों को इस्लामी दायरे में रहकर एजुकेशन के क्षेत्र में बेहतरीन रिजल्ट हासिल करते हुए अपनी पहचान बनाने की बात कही।

प्रोग्राम के अंत में ईदगाह सदर हाजी रसूल मोहम्मद ने सभी मेहमानों और कंपीटिशन में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट का शुक्रिया अदा किया ।

मंच संचालन सेक्रेटरी जावेद रईस द्वारा किया गया।

अतिथियों के द्वारा गाइडेंस के बाद कंपटीशन में हिस्सा लेने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले  छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में 3100,2100 एवं 1100 रुपए इनाम दिया गया। ए कैटेगरी  में प्रथम स्थान पर मोहम्मद अर्श, द्वितीय स्थान इंशा नाज, तृतीय जहरा खान।

बी कैटेगरी में प्रथम सायमा अंसारी, तृतीय फातिमा।

सी कैटेगरी में प्रथम सकीना अख्तर, द्वितीय सबाहत इरम, तृतीय बिल्किस फातिमा, मंतशा रजा एवं मसूद आलम ने प्राप्त किया।

टॉपर रहे छात्रों को रुखसार मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से भी ईनाम में नगद राशि दी गई।

मरहूम जमालुदीन शाह की तरफ से भी ईनाम दिया गया।

प्रोग्राम में शामिल सभी अभ्यर्थियों को डॉक्टर अशफाक खान एवं भारत स्टेशनर्स की तरफ से ईनाम दिया गया।

प्रोग्राम में नायब सदर अब्दुल रईस खान, हाजी अशफाक खान गुड्डू, हाशिर अली, अखलाक खान, फरीद अली, रफीक अली, फिरोज अंसारी, अरशद अखलाक, हाजी मजीद अंसारी,  अलादीन उस्ताद, पत्रकार उस्मान खान, हाफिज सिद्दीक, हाफिज लुकमान, शेरू खान, मोबीन शेख, असलम मंसूरी, आशिक अली, शाकिर टीचर, नूरुल हसन सहित दर्जनों ईदगाह मेंबर सहित सैकड़ों मुस्लिमजन उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।