तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस संपन्न
बारां, (रॉयल पत्रिका)। इस्लामी नए साल के आगाज के मौके पर शनिवार 28 जून बाद नमाज ईशा मुसलमानाने बारां के बैनर तले अंजुमन चौराहे पर तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। प्रोग्राम कि शुरुआत कुरान की तिलावत के साथ हुई। उसके बाद अशफाक मंसूरी ने नात-ए-पाक पढ़ी।
प्रोग्राम का संचालन कर रहे मौलाना सलमान ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का मर्तबा उम्मत-ए-मुस्लिमा के लिए अल्लाह के बाद सबसे अफजल है। उनकी शान में जो गुस्ताखियां की जा रही है सरकार को चाहिए कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत एक्शन लेकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए।
प्रोग्राम में वक्ता के रूप में मौलाना समीर रजा, मस्जिद बारां भाई के ईमाम मौलाना अख्तर नदवी, नाजिया कौसर, मौलाना इम्तियाज और आबिद हुसैन अंसारी ने हुजूर सल्लललाहु अलैहि वसल्लम की सीरत के बारे में विस्तार से बताया और कर्बला में शहीद हुए हजरत ईमाम हुसैन की शहादत का वाक्या लोगों को बताया।
प्रोग्राम में अशफाक मंसूरी ने एक तराना भी पढ़ा। प्रोग्राम के अंत में अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जनरल सेकेट्री आबिद हुसैन अंसारी ने आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। प्रोग्राम में सैकड़ों की तादाद में मर्द और ख्वातीनों ने शिरकत की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
