Loading...

इलियाना डिक्रूज बनीं दूसरी बार मां; प्रियंका, मलाइका और विद्या ने दी शुभकामनाएं

india

Follow us

Share

इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है ‘खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामकनाएं। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इलियाना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और यहां अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में इलियाना ने फैंस के साथ अच्छी खबर शेयर की है।

दूसरी बार मां बनीं इलियाना
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मेरे दिल भरे हुए हैं।’ इलियाना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी बताया है। इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

इलियाना की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है ‘खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं।’ अभिनेत्री सोफी चौधरी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘डार्लिंग आपको शुभकामनाएं। तुम्हें और इस बच्चे को बहुत सारा प्यार’। अभिनेत्री विद्या बालन ने कमेंट करते हुए लिखा है। ‘शुभकामनाएं। भगवान आप लोगों की रक्षा करे।’

वायरल हुई इलियाना की पोस्ट
इलियाना की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है। इलियाना की पोस्ट पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी कमेंट करके बधाई दी है। रिद्धिमा तिवारी ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।

इलियाना के बारे में
आपको बता दें कि इलियाना की शादी माइकल डोलान के साथ मई 2023 में हुई थी। अगस्त 2023 में उनका पहला बच्चा हुआ था। इलियाना ने अक्टूबर 2024 में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का एलान किया था। हाल ही में इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था ‘लोगों और खासकर बच्चों को यह सिखाया जाना चाहिए कि क्रूर, दुष्ट, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं। प्यार को सम्मान और खुशी से हासिल करना पड़ता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।