सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत जानकर लगेगा झटका
फिल्मी सितारों का नाम प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बना रहता है। उनकी लाइफस्टाइल के बारे में भी जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस मामले में सलमान खान का नाम हमेशा से सुर्खियां बटोरता है। अब खबर आ रही है कि सलमान ने एक नई कार खरीदी है, जो बुलेटप्रूफ है।उनकी इस कार को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान की इस नई गाड़ी की कीमत कितनी है और इसकी क्या खासियत है।
सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार
जिस कंपनी बुलेटप्रूफ कार सलमान खान ने खरीदी है वह मर्सिडीज बेंज-मेबैक GLS 600 SUV (Mercedes Benz Maybach GLS 600) है। इस कार की कीमत 3.5 करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीच है, जो काफी ज्यादा है। खबर ये भी आ रही हैं कि सलमान पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने इस मॉडल की पहली बुलेटप्रूफ कार को खरीदी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
अभी कुछ दिन पहले सलमान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं, जिसमें सलमान अपनी नई कार में दिखाई दिए। इससे पहले सलमान खान के पास पहले से ही एक बुलेटप्रूफ कार है, जो टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 और निशान की पेट्रोल बुलेटप्रूफ SUV है। इन कारों में प्रीमियर इंटीरियर फीचर के अलावा बम अलर्ट और बुलेट अटैक झेलने वाले डोर ग्लास मौजूद होते हैं। इनमें इंडिकेटर और गोलीबारी झेलने की पूरी झमता होती है। इतना ही नहीं जो भी कार में बैठा होगा उनकी प्राइवेसी के लिए टिंटेड विंडोज भी मौजूद रहता है।बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे की तरफ से बीते समय से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसकी वजह से अपनी सुरक्षा के लिए सलमान ने इन बुलेटप्रूफ कारों को खरीदा है, ताकि उनके साथ किसी भी तरह कोई अनहोनी न हो पाए।
बिग बॉस से सलमान करेंगे वापसी
सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ था। इस फिल्म के बाद सलमान अब आने वाले समय में अपने रियलिटी शो बिग बॉस से वापसी करेंगे। दरअसल बिग बॉस सीजन 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले अगस्त से शुरू हो सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
