द फैंटास्टिक फोर का फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज इस दिन मचाएगी तबाही
पृथ्वी को बचाने आ रहे चार सुपरहीरो, मार्वल की फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की दुनिया में चार और सुपरहीरो की एंट्री हो रही है। मार्वल ने सुपरहीरो पर आधारित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। आज ये सुपरहीरो पूरी दुनिया के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब इस यूनिवर्स में एक और फिल्म शामिल हो रही है जिसमें चार सुपरहीरो दिखाई देंगे। मार्वल की अपकमिंग फिल्म है द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप (The Fantastic Four First Step)।
जब से द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से इस हॉलीवुड फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, साथ ही यह भी अनाउंस कर दिया गया है कि फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह चार भाषाओं में वर्ल्डवाइड जादू बिखेरने वाली है।
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
17 अप्रैल 2025 को मार्वल ने द फैंटास्टिक फोर का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर की शुरुआत चार एस्ट्रोनोट्स की है जो स्पेस में जाते हैं और वापस आने के बाद एकदम बदल जाते हैं। उनकी जिंदगी खुशियों से भरने ही वाली होती है, तभी खलनायक की एंट्री होती है जो पृथ्वी को नष्ट करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चार सुपरहीरो जो एक परिवार बनकर पृथ्वी को दुश्मनों से बचाने में जुट जाते हैं। आखिरी के सीन में खलनायक की हल्की सी झलक दिखाई गई है।
कब रिलीज होगी द फैंटास्टिक फोर?
मैट शेकमैन के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप को सिनेमाघरों में देखने के लिए आपको कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आप इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं।
क्या है द फैंटास्टिक फोर की कहानी?
कहानी 1960 के दशक से प्रेरित रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक पैरलल पृथ्वी पर फैंटास्टिक फोर को अपनी दुनिया को ग्रह-भक्षण करने वाले ब्रह्मांडीय प्राणी गैलेक्टस और उसके दूत सिल्वर सर्फर से बचाना होगा। फिल्म में पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), वैनेसा किर्बी (इनविजिबल वुमन), जोसेफ क्विन (ह्यूमन टॉर्च), एबोन मॉस (द थिंग), राल्फ इनेसन (गैलेक्टस) और जूलिया गार्नर (सिल्वर सर्फर), पॉल वाल्टर हाउजर, जॉन माल्कोविच, नताशा लियोन और सारा नाइल्स जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
