झारिया की बेटी रुखसार नीट में चयनित, ऑल इंडिया रैंक 16019
मोहम्मद अली पठान
चूरू/झारिया, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झारिया की बेटी रुखसार बानो पिता युसूफ खान आलमाण ने नीट परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया है। आपके 542 नम्बर और ऑल इंडिया रैंक 16019 आई है। आपकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झारिया से हुई उसके बाद 2 वर्ष चूरू में शिक्षा प्राप्त की फिर नीट की तैयारी के लिए सीकर एडमिशन लिया। आपका 10 वीं और 12वीं में बेहतर रिजल्ट रहा उसी के आधार पर सीकर में अपनी तैयारी कर नीट में बेहतरीन परिणाम दिया। गांव के ही शौकत खान रिटायर्ड कमिश्नर ने बताया कि आप एक साधारण परिवार से आतीं हैं। आपके पिताजी विदेश रहते हैं। माता मदीना बानो ग्रहणी है। एक भाई है वह भी विदेश गया हुआ है। और चार बहने हैं। इनसे बड़ी बहन है वह पढ़ाई कर रही हैं और टीचर की तैयारी सीकर में कर रही हैं । रुखसार सबसे छोटी है पढ़ाई में होशियार है आगे जाकर चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ बनकर समाज में सेवाएं देना चाहती है। गांव के ही स्कूल प्रिंसिपल मुराद खान ने बताया कि बच्ची शुरू से ही पढ़ने में होशियार रही है और कुछ बनना चाहती है। स्कूल परिणाम भी अच्छे रहे हैं। नूर मोहम्मद खान रिटायर्ड आबकारी अधिकारी ने बच्ची को मोटिवेशन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की बच्ची ने बताया कि जब मैं सीकर गई नीट की तैयारी करने के लिए तो शुरू में मुझे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन मैं लग्न के साथ पढ़ाई करती रही मुझे माता-पिता और टीचर्स का काफी सहयोग मिला उसी का परिणाम है कि मैं आज नीट में सेलेक्ट हुई । आगे जाकर मैं चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देना चाहती हूं। मैं ग्रामीण अंचल से आती हूं। गांव के हाकम अली खा आलमाण, भवरु खान, मांगू खां, नजीर खां, लतीफ खान आदि उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि रुखसार के दादा फुलेखा वर्ल्ड वॉर में भारत की तरफ से लड़े थे और आप स्वतंत्रता सेनानी भी रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
