Loading...

हज यात्रा कर चूरू पहुंचने पर हाजीयों का फूल मालाओं से स्वागत किया

चूरू

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर हज यात्री ‌हज के अरकान मुकम्मल करने के बाद‌ मक्का और मदीना से वापस अपने देश और शहर पहुंच रहे हैं। हज यात्रा कर चूरू पहुंचे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हाजी निसार खान व उनकी अहिल्या का परिवार व समाज और रिश्तेदारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। आप से धार्मिक यात्रा के‌ बारे में चर्चाएं की दिनभर मिलने जुलने वालों का तांता लगा रहा। आपने हर आने वाले को मक्का और मदीना से लाई हुई खजूरे व आबे जम-ज़म का पानी बतौर प्रसाद दिया। इसी क्रम में शहर ‌के‌ ईदगाह मोहल्ले के समाज सेवी हाजी आरिफ खान दौलत खानी भी अपनी बहन के साथ हज यात्रा कर चूरू ‌पहुंचने पर सभी ने खुशी-खुशी आपका स्वागत किया। आपसे सभी मिलने वालों को आपने मक्का और मदीना का पाक जल आबे जम-जम व खजूर बतोर प्रसाद दिया। आपने बताया की सैकड़ो देश के लोग हर रंग-रूप‌, अलग-अलग भाषाओं के ‌बोलने वाले फिर भी ‌एक साथ रहते हैं। वहां पर रहना खाना और व्यवस्थाए अपने आप में एक उदाहरण है। और वहां पर लगभग चालीस लाख से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और इबादत करते हैं नमाज पढ़ते हैं । और किसी भी तरह से किसी को कोई परेशानी नहीं होती। रहने-खाने की व्यवस्थाएं वहां पर बेहतर रहती है।‌ एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ‌बस व्यवस्थाएं होती हैं जो हज के अरकान पूरे कराने में मदद देती है। आपने सभी के लिए दुआएं मांगी। आप को मुबारकबाद देने पहुंचे हाजी लियाकत खान ‌रि. व्याख्याता,‌ मोहम्मद अली पठान, डॉक्टर अख्तर खान,‌ रियाजत खान, एडवोकेट जावेद खान,‌ इमरान खान आदि मौजूद रहे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।