मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने सीलू घाट पर किया नर्मदा पूजन ।
-जिला बहाली को लेकर प्रतिनिधि मंडल को नहीं मिलने दिया मुख्यमंत्री से प्रदर्शन कर तीन बुजुर्गों ने लगाई नहर में छलांग।
सांचौर,(रॉयल पत्रिका)। वदें गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले के सांचौर उपखण्ड के सीलु गांव में नर्मदा नहर पर नर्मदा पूजन किया। वे सीलु में बने नर्मदेश्वर घाट पहूचें। वहा मुख्यमंत्री ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर नर्मदा पूजन किया। यहां मुख्यमंत्री ने जन सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माही परियोजना का पानी सांचौर और जालौर तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिया में कार्य योजना बनाकर तेजी से कार्य कर रही है। जिससे पेयजल संकट से जूझ रहे इन क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में जल सरंक्षण के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। उन्होनें नर्मदा नहर परियोजना कर जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना न केवल बाड़मेर व सांचौर की प्यास बुझा रही है, बल्कि हरीयाली भी ला रही है। भविष्य में नर्मदा परियोजना से जुड़ी समस्याओं को सुनियोजित तरीके से सुलझाया जायेगा। जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के सहारे तीनों सीजन की फसल उगाने में सुविधा मिलेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगामी चार वर्षों में राज्य सरकार चार लाख सरकारी नौकरियां और छह लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करेगी। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जल संरक्षण को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करना और इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने जल संकट को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए इससे निपटने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि सरकार ने आमजन के सर्वागीण विकास को लेकर पिछले डेढ़ साल में अनेक योजनाओ को धरातल पर उतारा है, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सरकार ने सता में आते ही जल संरक्षण को प्राथमिकता में रखते हुए व्यापक कार्य शुरू किए है, जिनमें आमजन की भागीदारी अत्यन्त आवश्यक है। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने माही जल योजना के जिले को होने वाले लाभ की बात कही। विधायक जीवाराम चौधरी ने नर्मदा नहर के भरपुर पानी से मिल रहे लाभ को बताते हुए सीलू से हाइवे तक सड़क स्वीकृति की मांग की। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सांसद देवजी पटेल ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उधर जिला बहाली को लेकर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। सीएम के कार्यक्रम स्थल से पहले करीब 3 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने ग्रामीणों को वैरिकेटिंग लगा कर रोक दिया। तीन बुजुर्गो ने नर्मदा मुख्य कैनाल में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात एसडीएआरएफ टीम के गोताखोर नहर में कूदे और मशक्कत के बाद तीनों को बाहार निकाला। विरोध की जानकारी मिलते ही जालौर एसपी ज्ञानचंद्र यादव और सांचौर एडीएम दौलतराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने सात लोगों की कमेटी बनाकर ज्ञापन देने का सुझाव दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी इससे सहमत नहीं हुए। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस व सुरक्षा बलों की मौजूदगी में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बना रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
