Loading...

रामगंज मंडी में पालिका अध्यक्ष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी अदालत परिसर में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभिभाषक परिषद ने नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल से मांग की है परिषद के सचिव प्रदीप अहीर ने बताया कि गुरुवार को अदालत परिसर से एक वकील का बैग चोरी हो गया था जो तीन घंटे बाद खैराबाद के तालाब के यहां सड़क पर पड़ा मिला बैग में नोटेरी रजिस्टर रजिस्ट्री के दस्तावेज मौजूद थे इसी प्रकार की चोरी की घटना कुछ समय पूर्व हो चुकी है जिसमें स्टाम्प रजिस्ट्री के दस्तावेज के साथ नगद राशि भी थी अदालत परिसर में सभी तरह के लोगों का आना-जाना लगा रहता है तथा वकील अपने पाटे (टेबल) को छोड़कर न्यायालय में अन्दर पैरवी करने भी जाते हैं ऐसे में वकीलों के बैग और अन्य सामान की सुरक्षा की दृष्टि से अदालत परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने आवश्यक हैं। नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल को परिषद के अध्यक्ष चन्दन गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में वकीलों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया इस अवसर पर परिषद के सचिव प्रदीप अहीर कमलेश धाकड़ जीवन गंगवाल धीरज गुप्ता परमानन्द अहीर अंकित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।