एसडीपीआई ने मनाया 17वां स्थापना दिवस
– जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बारां, (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बारां इकाई द्वारा शनिवार को पार्टी का 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बारां जिला कार्यालय पर एसडीपीआई के ज़िलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू ने झण्डा रोहण किया। उसके बाद कार्यकर्ता क़ो संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि एसडीपीआई के स्थापना दिवस पर हमारे जुझारू कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता समर्थकों के विश्वास और न्याय की इस अधिक भावना को में सलाम करता हूं जो हमारी पार्टी की पहचान है गठन के दिन से ही एसडीपीआई में सत्ता से सच कहने का साहस दिखाया है और वंचितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। आज जब लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है और नफरत की राजनीति मुख्य धारा में आ गई है तब हमारी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। झंडारोहण के पश्चात एसडीपीआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय बारां के ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में इफ़्तिखार अहमद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अखलाक, रिंकू मंसूरी, गुलशेर अहमद, जाकिर रंगरेज़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सलामत हुसैन, पार्षद असलम अंसारी, शहादत अंसारी, समीर खान, मौलाना सलमान, हाजी वहीद शेख, अलीम मंसूरी, वसीम शेख, शेर अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
