विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 2 करोड़ की लागत के 10 नलकूपों की मिली स्वीकृति
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का जताया आभार
चौमूँ, (रॉयल पत्रिका)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 2 करोड़ रुपए की लागत के 10 स्थानों पर पेयजल हेतु नए नलकूपों की स्वीकृति जारी की है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को पत्र लिखकर भीषण गर्मी में पेयजल के समाधान हेतु नलकूपों की स्वीकृति की माँग की थी, जिस पर विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 10 ट्यूबवेल लगाने की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत नलकूपों में गोशाला के पास, भूतेड़ा, सेगड़ो की ढाणी, अनंतपुरा-जेतपुरा, ग्राम खन्नीपुरा (नृसिंहपुरा), ग्राम सबलपुरा (घिनोई), बुनकरों का मोहल्ला, जाटावाली, बंदावालों की ढाणी, अनंतपुरा-जेतपुरा, खातियों की ढाणी, मोरीजा, मुख्य आबादी, गोविन्दगढ़, रिछपाल काका की ढाणी, टांकरडा और मुख्य आबादी, चीथवाड़ी में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूपों की स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में पेयजल हेतु 10 ट्यूबवेल के लिए 2 करोड़ रुपयो की स्वीकृति मिली है, जल्द ही इन ट्यूबवेलों का लाभ आमजन को मिलेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
