Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट गाइड सम्मानित

बारां

default-image

Follow us

Share

रंगोली और श्रमदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बारां, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बारां की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य जिला आयुक्त गेंदालाल रेगर के सानिध्य में कोटा रोड स्थित मृदुल भवन पर रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं मनिहारा महादेव तालाब परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय (पुराना अस्पताल भवन) में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के तहत स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण पखवाड़े में आयोजित पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार जिला मुख्य आयुक्त गेंदालाल रेगर और जिला कमिश्नर गाइड मधुबाला जैन ने प्रदान किए। जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट गाइड द्वारा एनवायरमेंट एजुकेशन कार्यक्रम के तहत जल, ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाई जा रही है। इस दौरान वंदे गंगाजल मिशन के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और एक पौधा लगाने का संकल्प भी सभी को दिलवाया गया। कार्यक्रम में शकील खान, शशिकांत, उमेश गाडोलिया, धीरज नागर, गिरिराज नागर, ब्रज गोविंद टेलर, हेमराज बैरवा, पवन मेहरा, महेश सेन, कमलेश मीणा और दिनेश नागर सहित कई गणमान्य जनों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे और स्काउट गाइड के प्रयासों की सराहना की।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।