Loading...

मेडिकल शिक्षा के लिए मिला कोटा मेडिकल कॉलेज को साल 2025 का चौथा देहदान

कोटा

Follow us

Share

समाजसेवी राजेंद्र जैन ने किया था 12 साल पहले संकल्प

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। शहर के रामपुरा निवासी समाजसेवी राजेंद्र जैन का हाल ही में देहदान और नेत्रदान किया गया। यह कोटा मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2025 में प्राप्त हुआ चौथा देहदान है। राजेंद्र जैन ने वर्ष 2013 में देहदान का संकल्प लिया था और मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण भी करवा रखा था। बताया गया कि राजेंद्र जैन कल शाम छावनी से बस द्वारा रामपुरा लौट रहे थे, तभी एक स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से बस से गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप अंतिम संस्कार की बजाय उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया, ताकि मेडिकल छात्र उनके शरीर से पढ़ाई और रिसर्च कर सकें। मेडिकल कॉलेज की शरीर रचना विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जायसवाल ने बताया कि यह कॉलेज को अब तक मिला 58वां देहदान है। वर्ष 2025 में यह चौथा केस है, जबकि सबसे पहला देहदान मार्च 2010 में मिला था। उन्होंने कहा कि देहदान मेडिकल शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। मेडिकल छात्र शारीरिक रचना को समझने और नयी तकनीक सीखने के लिए ऐसे देहदान से बहुत लाभान्वित होते हैं। डॉक्टर प्रतिमा जायसवाल, डॉ. आरूषी जैन, डॉ. कल्पना मखीजा, डॉ. सुमित सहित विभाग के अन्य सदस्य एवं स्टाफ की उपस्थिति में देह को कॉलेज को सौंपा गया। राजेंद्र जैन का यह निर्णय न सिर्फ समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अमूल्य रहेगा।मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रतिमा जायसवाल ने बताया कि राजेंद्र कुमार जैन ने 2013 में मेडिकल कॉलेज में संकल्प पत्र भरा था। मेडिकल कॉलेज में यह 58वां देहदान है। कॉलेज में पहला देहदान मार्च 2010 में मिला था। साल 2025 में 4 देहदान हुआ है। पहला 29 जनवरी को हुआ था।मृतक के परिजनों ने देह को मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सोपा विभागाध्यक्ष डॉ.प्रतिमा जायसवाल, डॉक्टर आरूषी जैन, डॉक्टर कल्पना मखीजा, डॉक्टर सुमित एवं अन्य सदस्य रेजिडेंट और स्टाफ मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।