Loading...

मुफ्ती ए आजम राजस्थान का सालाना उर्स मुबारक मनाया गया।

जोधपुर

Follow us

Share

जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)।  हर साल की तरह इस साल भी दारुल उलूम इस्हाक़ीया संस्था जोधपुर के बैनर तले ओर शेरे राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब की सदारत में अशफाकीया इंस्टीट्यूट दरगाह मुफ्ती ए आजम राजस्थान चोखा पर मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती अशफाक हुसैन साहब नईमी का 12 वा उर्स मुबारक बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया गया। जिसमें दारुल उलूम इस्हाक़ीया के तमाम स्टाफ कमेटी के मेंबरान ओर बच्चों के अलावा पिपाड, फलोदी, बाड़मेर,जेसलमेर, नागौर,बालोतरा,पोकरण,पाली,ओर जालोर आदि शहरों के अकीदत मंदों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। शुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कुरआन ख्वानी की गई। इसके बाद शेरे राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब ने मुफ्ती ए आजम राजस्थान की राजस्थान में की गई ख़िदमात पर रोशनी डाली तथा सबसे अपील की कि हमें हमेशा मुफ्ती साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए दीन की ख़िदमात करनी चाहिए ओर तालीम को आम करना चाहिए और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। अंत में दारुल उलूम इस्हाक़ीया की चादर शरीफ़ दरगाह पर पेश कर देश ओर प्रदेश में अमन शांति और भाई-चारा बना रहे इसके लिए खुशुशी दुआ की गई। इस प्रोग्राम में मुफ्ती शैर मोहम्मद खान साहब, हाजी मोईनुद्दीन साहब, हाजी जहीरुल इसलाम, सलीम खान मेहर, हाजी इब्राहीम खान मेहर, हाजी मुजीबुर्रहमान, वकील आगा खान, वकील गनी खान फोजदार पूर्व उप महापौर जोधपुर, राजू खान, वकील मुनव्वर खान क़ादरी, मोलाना आदम खान, मोलाना बरकत अली, ने शिरकत की दारुल उलूम इस्हाक़ीया वक्फ संस्था के सदर हाजी जहीरुल इसलाम ने तमाम आने वालों का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।