अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की मंडल कार्यकारिणीयों की बैठक संपन्न
संगठन में वार्ड व बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर गतिशील बनाने का किया आव्हान
अजमेर, (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत 3 जून मंगलवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक ए क्षेत्र के 5 मंडल कार्यकारिणी व 4 जून बुधवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी क्षेत्र के 4 मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामन्त्री व अजमेर उत्तर क्षेत्र के प्रभारी सुनील पारवानी व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के आतिथ्य व मंडल कांग्रेस अध्यक्षों की अध्यक्षता में मंडल कांग्रेस अध्यक्षों के यहाँ आयोजित की गयी। अजमेर उत्तर के सभी मंडल कार्यकारिणी की मीटिंगों को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व अजमेर उत्तर के प्रभारी सुनील पारवानी व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन की ब्लॉक व मंडल इकाइयों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर सक्रिय व पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओ को अवसर प्रदान करने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेता जगह जगह भाषण दे रहे थे कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तो अजमेर में विकास की गंगा बहेगी आज तो अजमेर में ट्रिबल इंजन की सरकार है, नगर निगम में बोर्ड भाजपा का है, यहाँ से विधायक लगातार पांचवी बार भाजपा से है जो वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष भी है, अजमेर से सांसद भाजपा से है जो केंद्र सरकार में मंत्री भी है उसके बावजूद अजमेर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, पेयजल समस्या विकराल रूप धारण किये हुए है, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है, महंगाई, भ्रष्टाचार, क्षतिग्रस्त सड़के आदि समस्या से आम जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है, हमें घर घर जाकर भाजपा का पर्दाफाश करना है
मीटिंग में सुनील पारवानी व धर्मेंद्र राठौड़ के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुजर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल सहित मंडल कांग्रेस अध्यक्ष छोटू सिंह रावत, कमल बैरवा, चितलेश बंसल, राजा झांझरी, हेमंत जसोरिया, निमेश चौहान, गणेश चौहान, पंकज छौटवानी व भंवर सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने पर जोर दिया। मंडल कार्यकारिणी की मीटिंगों में सुनील पारवानी के साथ जयपुर से आये एडवोकेट अकबर खान, विजय, सुभाष, मोंटी तथा पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मनोज बैरवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, विकास चौहान, सुमीत मित्तल, महेंद्र जोधा, अशोक दौराया, युनुस शेख, राधेश्याम पंवार, लक्ष्मण परिहार, डॉ एस डी मिश्रा, उमेश शर्मा, नरेश सोलीवाल, राजेश गोडीवाल, हेमराज खारोलिया, यतीश सतरावला, हेमसिंह, रवि दग्दी, सुवालाल बैरवा, निर्मल पारीक, प्रिंस ओबीडाया, पुष्पेंद्र ओझा, राजेश ओझा, राजीव जैन, अशरफ, राजकुमार शर्मा सहित अनेक ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
