Loading...

खेल के मैदान से नशे पर प्रहार: जिले में मानस नशा मुक्त जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न  

हनुमानगढ़

Follow us

Share

राजीव गांधी स्टेडियम में 45.55 लाख रुपए की लागत से बने टेनिस कोर्ट का शुभारंभ, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी ने समापन समारोह में की शिरकत

हनुमानगढ़, (रॉयल पत्रिका)। नशा मुक्त समाज की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए शनिवार को राजीव गांधी स्टेडियम में मानस नशा मुक्त अभियान के तहत नवनिर्मित टेनिस कोर्ट का भव्य शुभारंभ जिला कलेक्टर काना राम द्वारा किया गया। 45.55 लाख रुपए की लागत से बने इस अत्याधुनिक टेनिस कोर्ट का निर्माण मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि के तहत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरि शंकर और जिला कलेक्टर ने टेनिस मैच भी खेला। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित टेनिस कोच आरडी सिंह भी मंचासीन रहे। नवप्रारंभित टेनिस कोर्ट पर मानस खेलों के आठवें संस्करण की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि मानस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न खेलों की नशा मुक्त प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही हैं। जून माह की कड़ी में आयोजित इस टेनिस प्रतियोगिता में कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विदित रहें कि मानस अभियान अंतर्गत आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिता में अब तक 16 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा के चुके है।

प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित किया गया। 8 से 12 वर्ष की बालक श्रेणी में राघव शर्मा विजेता तथा हर्षित उपविजेता रहे, वहीं बालिका वर्ग में यशस्वी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि हिमांशी वर्मा उपविजेता रहीं। 13 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में बालकों में विक्रम विजयी रहे और अगस्त्य उपविजेता बने। बालिकाओं में यज्ञय ने पहला स्थान पाया, जबकि गीतांजलि को उपविजेता घोषित किया गया। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालकों में साहिल गोदारा ने प्रथम और दिनेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा कंवर विजेता बनीं, जबकि भूमि उपविजेता रहीं। विजेताओं को 5100 रुपए तथा उपविजेताओं को 2100 रुपए नगद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का वित्तीय सहयोग भामाशाह ओम सोनी (सीसीएस) द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने कहा कि नशा देश की युवा ऊर्जा को खोखला कर रहा है, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा खेलों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देना एक अभिनव एवं प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप “संकल्प से सिद्धि” के पथ पर भारत अग्रसर है, और आने वाले समय में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह अभियान प्रेरक साबित होगा।  चौधरी ने कहा कि बच्चे जिस क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उन्हें उसी दिशा में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और सफलता भी प्राप्त होती है। उन्होंने जल संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता जैसे विषयों पर भी बल देते हुए कहा कि जितना आवश्यक हो, उतना ही जल उपयोग करें और प्रकृति के साथ तालमेल रखें। समापन समारोह में हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जनप्रतिनिधि अमित सहू, विकास गुप्ता, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, एसीईओ देशराज बिश्नोई, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, राज्य कर अधिकारी नितिन चुघ, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन वीरेंद्र छापोला द्वारा किया गया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।