Loading...

विभिन्न प्लेटफॉर्म सामने आने से मीडिया के अवसरों का विस्तार: सुराणा

चूरू

Follow us

Share

-चूरू जिला पत्रकार संघ की ओर से सूचना केंद्र में हिंदी पत्राकारिता दिवस पर हुई सेमीनार

 

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी काफी बदलाव आया है। तकनीक ने आज सूचना संप्रेषण को बहुत आसान कर दिया है, वहीं बहुत सारी चुनौतियां भी आज मीडिया के सामने हैं। मीडिया को अपनी बुद्धिमता, वैचारिकता और परिश्रम से इन चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी साख बनाई रखनी पड़ेगी। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सूचना केंद्र में चूरू जिला पत्रकार संघ की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ‘वर्तमान हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषयक सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया के सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म डवलप होने से आज पत्रकारों के सामने अवसरों का विस्तार हुआ है और वे ज्यादा बेहतर ढंग न केवल अपनी बात रख पा रहे हैं, अपितु एक बेहतर आय भी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों को भूखंड दिए जाने और प्रेस क्लब भवन निर्माण के अनुरोध पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई के दौर में वर्तमान मीडिया के समक्ष चुनौतियां तो हैं, लेकिन इसे मीडिया को अवसर की तरह लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और प्रबंधन में मीडिया की सहयोगी भूमिका अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करने में मदद करती है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक कुमार अजय ने राज्य सरकार की ओर से पत्रकारों के कल्याणार्थ शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया तकनीक का शिकार नहीं हो, अपितु तकनीक का उपयोग कर हम कैसे बेहतर परिणाम दे सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्राकार नरेंद्र शर्मा ने वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की और कहा कि ईमानदार पत्राकारिता लोकतंत्र, समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है। वरिष्ठ पत्रकार गिरधारी सैनी, किशन उपाध्याय, राजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विचार व्यक्त किए। मनोज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि पत्रकारों की एकता से ही व्यवस्था में बेहतरी आएगी। पत्रकार अमित तिवारी ने आभार जताया और कहा कि भविष्य में सभी पत्रकार मिलकर बेहतर गतिविधियां आयोजित करेंगे। संचालन कुंज बिहारी बिरमीवाला ने किया। इससे पूर्व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, प्राचार्य पुकार, डीडी-पीआर कुमार अजय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार, राजमेस ए एओ भोमसिंह राठौड़, राजमेस के सुगनाराम,  नरेश भाटी, आशीष गौतम, जमील अहमद खान, पवन शर्मा, मोहम्मद अली पठान, देशदीपक किरोड़ीवाल, रवि सैन, जगदीश सोनी, देवराज लाटा, विजय चौहान, महेंद्र सोनी, विजय सारस्वत, शैलेंद्र सोनी, अख्तर मुगल, सुनील कुमार, संजय वर्मा, नौरंग खोथ, महेंद्र सोनी, राहुल शर्मा, मदन दाधीच, विनोद सुथार, मनोज सोनी, मनोज मिश्रा, बाबूलाल राव, गजेंद्र चौहान, पवन कुमार शर्मा, नरेश पारीक, ललित चौहान, राजकुमार नायक, नरेंद्र दीक्षित, रामस्वरूप प्रजापत, गिरधारीलाल प्रजापत, रामचंद्र गोयल, अभिषेक सरोवा, मंगेज सिंह, संजय गोयल, विजय रक्षक, बजरंग मीणा, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।