Loading...

सुकेत मै 10वीं में अव्वल रहे छात्र का शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मान किया गया

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। सुकेत में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में दसवीं के बच्चों का स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अभय चौहान को 95% अंक प्राप्त होने पर माला पहनकर स्वागत किया प्रधानाचार्य सूरतराम गुर्जर ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय बुलाया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर और शुभ मंगल तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। अभय चौहान ने 95%, भावना मेवाड़ा ने 91%, लक्ष्मी सुमन ने 83.17% अंक हासिल किए। सभी छात्रों को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी गई। उपप्रधान सुनील गौतम ने बच्चों को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। शिक्षक अमन टेलर का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सभी गुरुजनों को दिया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।