Loading...

डॉ. किरोडीलाल मीणा की अध्यक्षता में कोटा संभाग का “युवा कृषक संवाद” कार्यक्रम आयोजित

कोटा

Follow us

Share

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा की अध्यक्षता में कोटा संभाग का “युवा कृषक संवाद” कार्यक्रम रविवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (सिआम) ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। लगभग 5 घंटे चले इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने संभाग के चारों जिलों से आए काश्तकारों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें समृद्ध बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और समस्याएं भी बताईं। अन्य किसानों ने भी विभिन्न योजनाओं के लाभ एवं प्रक्रियागत समस्याओं से अवगत कराया। उनकी समस्याएं जानकर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं का विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। जयपुर से आए विशेषज्ञों ने ए आई आधारित कृत्रिम वर्षा की तकनीक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि वाले प्रगतिशील किसानों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को सब्सिडी के चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, ऑयल इंडिया के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मोतीलाल मीणा, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए के व्यास, लाडपुरा पंचायत समिति प्रधान हेमंत यादव, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह,  राज्य स्तर से आए तथा कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।