Loading...

400 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

जयपुर,

Follow us

Share

-मुस्लिम बालिका महाविद्यालय में ‘तिरंगा अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन

जयपुर, (रॉयल पत्रिक)।राजधानी जयपुर के एम.डी. रोड स्थित मुस्लिम स्कूल कैंपस में रविवार शाम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 400 छात्र-छात्राओं को ‘तिरंगा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण समारोह एवं करियर काउंसलिंग सेमिनार मुस्लिम बालिका महाविद्यालय (अंजुमन तालीमुल मुस्लिमीन) द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से कक्षा 12वीं (बैच 2024-25) की छात्राओं के लिए किया गया था, जिन्होंने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। ख़ास बात यह है 30 वह छात्र एवं छात्राएं थी जिन्होने 12 कक्षा में 90 % से ज़्यादा अंक प्राप्त किए। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की उन बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पंजीकरण प्रक्रिया 27 मई से 30 मई 2025 तक चली, जिसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी माइनॉरिटी ग्रुप के जासिर पठान , सोहेल खान नागौरी और मकसूद रंगरेज़ ने कमेटी के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् और गणमान्य अतिथि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।