राजनीति में मर्यादा और संवेदनशीलता की पुनर्स्थापना आवश्यक – डॉ. सुमित गर्ग
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। हाल ही में आजतक चैनल पर प्रसारित एक टेलीविज़न बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की दिवंगत माता के प्रति जो आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई, वह न केवल मानवीय मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और संवेदनशीलता का भी अपमान है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. सुमित गर्ग ने इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि माता-पिता हमारे जीवन, समाज और संस्कृति में सर्वोच्च स्थान रखते हैं। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन जब विमर्श के स्तर पर किसी की दिवंगत माता को निशाना बनाया जाए, तो राजनीति के पतन का संकेत है।
डॉ. गर्ग ने पत्र के माध्यम से बताया कि स्पष्ट किया कि वे किसी दंड की मांग नहीं कर रहे, लेकिन यह अवश्य जानना चाहते हैं कि क्या ऐसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी जैसी अनुशासित और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित संगठन में स्थान मिलना चाहिए।
प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के साथ खड़े होकर डॉ. सुमित गर्ग ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि इस घटना पर एक नैतिक और मानवीय संदेश अवश्य दिया जाए, जिससे राजनीति में मर्यादा, गरिमा और सामाजिक मूल्यों की पुनर्स्थापना संभव हो सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
