Loading...

जमवाय माताजी की उपासना से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं – महाराज

चौमू

Follow us

Share

– बड पिपली धाम के मंहत परमेंद्र नाथ जी महाराज का सिंगोद में किया स्वागत

 

चौमू, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम सिंगोद स्थित जमवाय माता मंदिर में बुधवार को बड पिपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्र नाथ जी महाराज सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ सिंगोद जमवाय माता मंदिर में पहुंचे भक्तों को प्रवचन देते हुए परमेंद्र नाथ जी महाराज ने कहा कि कच्छावा वंश की कुलदेवी जमवाय माताजी की उपासना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और देवी की उपासना से मनुष्य का आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ता है कार्यक्रम के दौरान  ग्रामीणों ने जमवाय माता मंदिर के मुख्य गेट पर बड पिपली धाम के मंहत परमेंद्र नाथ जी महाराज का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान जमवाय माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि सिंह सिंगोद एवं अर्जुन सिंह व तेज सिंह ने परमेंद्र नाथ जी महाराज को जमवाय माता की तस्वीर देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया इस मौके पर श्री राजपूत सभा जयपुर देहात अध्यक्ष मोती सिंह सांवली, पूर्व जिला परिवहन अधिकारी भवानी सिंह मूडरु, राजस्थान पुलिस के सीआई राम सिंह नाथावत, पूर्व पुलिस जेल उप महानिरीक्षक शंकर सिंह खगारोत मेहता,  स्कूल शिक्षा समूह के निदेशक रामबाबू मेहता,  श्री राजपूत सभा जयपुर पूर्व सचिव मोहन सिंह बगड़,  उद्योगपति तेजपाल सिंह दिसनाऊ, ड्राईफूड व्यापारी गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट भवानी सिंह मुंडोता,   राजपूत करणी राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह दिवराला, शिक्षाविद हनुमान सिंह, नांगल जेठू सिंह,  गुमान सिंह, ओम सिंह,  पप्पू सिंह,  पुलकित सिंह,  सरदार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षक अर्जुन सिंह शेखावत ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।