मीडिएशन सेल को मजबूत करने में स्वामी ने निभाई अहम भूमिका
झुंझुनूं, (रॉयल पत्रिका)। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 39 वर्ष 10 माह सेवाएं दी। इस दौरान 2013 से मई 2025 तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं में पदस्थापित रहे। शुक्रवार को उनके अंतिम कार्य दिवस पर हुए विदाई समारोह में आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रहीं, अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक पीड़ितों का सहयोग किया। स्वामी ने मीडिएशन सेल को मजबूत करने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, आयोग सदस्य प्रमेंद्र कुमार सैनी, महावीर मीणा, भीमसिंह राजपुरोहित, एजाज, आदिल, अमित शर्मा, अमजद अली, चंदन सैनी, एडवोकेट फूलचंद सैनी, आदि मौजूद रहे। आयोग ने इस दौरान स्वामी को शॉल, सकारात्मक सोच मोमेंटो और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
