Loading...

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से बेहतर रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा

Jaipur

Follow us

Share

  • विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

कोटा। कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्रगति को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एयरपोर्ट की सड़क एवं रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर उद्योग जगत, कोचिंग संस्थानों, पर्यटन, व्यापार, रेलवे, होटल इंडस्ट्रीज, एसएसआई एसोसिएशन, बस ऑपरेटर एसोसिएशन, एनएचएआई, पीएचईडी सहित विभिन्न संस्थानों एवं विभागों के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) मुकेश चौधरी ने की।

जीएम प्रोजेक्ट एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया श्री सुनील प्रसाद ने बताया कि 440.086 हैक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस एयरपोर्ट के लिए तकनीकी निविदा आमंत्रित कर ली गई है जो इस सप्ताह के अंत तक खुलेगी। उन्होंने कहा कि निविदा खुलने के बाद एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में एयर कनेक्टिविटी सहित एयरपोर्ट को सड़क एवं रेल मार्ग से कनेक्ट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

बैठक में एनएचएआई के प्रोजेेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए भविष्य कार्ययोजना की जानकारी दी। एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल, एसएसआई एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष मनोज राठी, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसुदन खंडेलवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल, श्री राम रेयन्स के जीएम मनोज विक्रम सिंह, सीएफसीएल के डीजीएम विकास पी. भोले, तरूमित सिंह बेदी, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं अन्य ने एयरपोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक प्रस्तुत किए।बैठक में आरटीओ कोटा मनीष कुमार शर्मा, नगर निगम के उपायुक्त जवाहर जैन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र हरिमोहन शर्मा, सीएमएचओ कोटा डॉ. नरेन्द्र नागर, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, वन, शिक्षा, श्रम एवं अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।