पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों नशा मुक्ति पोस्टर का विमोचन
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। संस्थापक साजिद खान ने बताया कि नवीन जोधाणा जागरुक मंच संस्था के द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम के तहत पोस्टर का विमोचन शनिवार को सर्किट हाउस परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों से करवाया गया।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधाणा जागरुक मंच संस्थान द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति मूहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इससे युवाओं में नशे की कुरीतियों के प्रति जागरूकता आएगी और परिवारजन अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जागरूक होगें।पार्षद अरविंद गहलोत के नेतृत्व में जोधाणा मंच के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मौके पर समाजसेवी एवं कांग्रेस उत्तर जिला अध्यक्ष सलीम खान, पूर्व विधायिका मनीषा पंवार, पार्षद अरविंद गहलोत, पार्षद असलम खान, नसीम अली, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद आसिफ नूरी, सनवर कुरैशी, मोहम्मद सलीम मुन्ना आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
