Loading...

जिले में वन्यजीव गणना अब 11 जून को, बारिश के चलते बदली गई तारीख

Jaipur

Follow us

Share

बारां,(रॉयल पत्रिका)। जिले में वन्यजीवों की गणना अब 11 जून को होगी। यह गणना पहले 12 मई को होनी थी, लेकिन बारिश के कारण टाल दी गई थी। जिले के 77 वाटर प्वाइंट पर यह गणना की जाएगी। पिछले साल की गणना में शाहाबाद और शेरगढ़ में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया था। शाहाबाद में भालू और लोमड़ी भी दिखाई दी थी। जिले में कृष्ण मृग, हिरण और चिंकारा भी बड़ी संख्या में मिले थे। वन विभाग के अनुसार बारिश के दौरान गणना करना मुश्किल होता है। वन्यजीवों के पगमार्क स्पष्ट नहीं दिखते और नदी-नालों में पानी होने से वन्यजीव वाटर होल पर नहीं आते हैं। गणना 11 जून सुबह 8 बजे से शुरू होकर 12 जून सुबह 8 बजे तक चलेगी। सोरसन, अमलसरा, शेरगढ़, शाहाबाद, रामगढ़, किशनगंज और नाहरगढ़ में यह गणना होगी। वनकर्मी वाटर होल और प्राकृतिक जल स्रोतों पर 24 घंटे बैठकर वन्यजीवों की निगरानी करेंगे। गणना की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।विभाग हर साल वैशाख पूर्णिमा पर यह गणना कराता है। पूर्णिमा का चांद वन्यजीवों को देखने में मदद करता है। पिछले चार सालों में यह दूसरा मौका है जब गणना की तारीख आगे बढ़ाई गई है। 2021 में बारिश के बाद भी तिथि बदली गई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।