दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक ने गला रेतकर युवती को उतारा मौत के घाट
शादाब अली
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। शहर के कोली मोहल्ले में शुक्रवार दिनदहाड़े युवक ने घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद कोतवाली थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक उदयसिंह मीणा ने बताया कि कोली मोहल्ले में युवती की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले मृतका शहनाज की इकबाल से सगाई हुई थी। दो माह पूर्व शहनाज के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे इकबाल डिप्रेशन में था। इसके चलते उसने शहनाज का गला रेत दिया। पुलिस पूछताछ में इकबाल ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि सगाई टूटने के बाद वह शहनाज को घर से भगा ले जाना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो गुस्से में मार दिया। मृतका के परिवार के अनुसार, घटना के समय शहनाज घर में अकेली थी। कहा जा रहा है कि आरोपी सगाई तोड़ने के बाद परिवार को लगातार धमका रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी ने घटना के बाद मृतका के बहन को खून से सना चाकू दिखाकर हत्या की जानकारी दी। हत्या के बाद आरोपी ने कोतवाली थाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में इकबाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो शहनाज़ से बेइंतहा मोहब्बत करता था और उसके बिना नहीं रह सकता था, सगाई टूटने के बाद इकबाल शहनाज को घर से भगाकर भी ले जाना चाहता था। लेकिन इसके किये शहनाज़ तैयार नही हुई। ऐसे में इकबाल ने मौका पाकर शहनाज को मौत के घाट उतार दिया। अपनी सनक के कारण सिरफिरे इकबाल द्वारा शहनाज़ की गला रेतकर हत्या करने की घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतका शहनाज़ के भाई एवं बहन का कहना है कि शुक्रवार को उनके घर पर कोई भी नही था। परिजन किसी काम से टोंक गये हुए थे और उसकी माँ हॉस्पिटल में एडमिट थी। वहीं बड़ी बहिन नमाज़ पढ़ने गई हुई थी। जिसका फायदा उठाकर इकबाल घर मे घुस गया और शहनाज़ की गला रेतकर हत्या कर दी, मृतका की बहन ने बताया कि आरोपी इकबाल सगाई तोड़ने के बाद परिजनों को लगातार धमका रहा था और कह रहा था कि शहनाज़ मेरी नही हुई तो मैं उसे किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा और उसकी हत्या कर दूंगा। मृतका की बहिन जेबा का कहना है कि आरोपी इकबाल शहनाज़ की हत्या करने के बाद उसके पास आया और चाकू दिखाते हुए कहा कि उसने उसकी बहन को मार दिया है। जिसके बाद वो घर पहुंची तो शहनाज लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके गले से खून बह रहा था और पूरा बिस्तर ओर बेड खून से लथपथ था। वही सगाई तोड़ने को लेकर मृतका के भाई का कहना है कि आरोपी इकबाल की हरकतें ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसके परिजनों द्वारा सगाई तोड़ दी गई थी। वही घटना के बाद आरोपी इकबाल को कोतवाली थाना पुलिस ने डिटेन कर लिया और पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।बड़ी बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी के चहरे पर जरा भी शिकन नही है और वो पुलिस के हर सवाल का जबाब बेखौफ तरीके से दे रहा है। फिलहाल मृतका के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
