बलाई विकास समिति द्वारा “एजुकेशन मोटिवेशनल सेमिनार” एवं “नशा मुक्ति अभियान” कार्यक्रम सम्पन्न
- मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करके परीक्षा दे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी : बुनकर
चौमूं,(रॉयल पत्रिका)। बलाई विकास समिति, जयपुर के तत्वावधान में “एजुकेशन मोटिवेशनल सेमिनार” एवं “नशा मुक्ति अभियान” कार्यक्रम नांगल-भरड़ा, वीर हनुमान जी मार्ग, बाबा रामदेव मंदिर, राम तलाई में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर के निदेशक ओपी बुनकर ने कहा कि मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करके परीक्षा दे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार ने कहा कि शिक्षा रूपी ज्ञान को अर्जित कर उच्च पदों पर जाकर समाज एवं क्षेत्र का विकास करे एवं नशा मुक्ति की अपिल की। मुख्य वक्ता जयपुर साइबर क्राइम के उपाधीक्षक सोनचंद लाड़ना ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा जिस घर में नशे की लत लग जाती है वह घर विनाश की ओर चला जाता है। साथ ही समिति को पांच हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया एवं भूमि खरीद हेतु एक लाख रूपये की घोषणा की। मुख्य वक्ता राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं के प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार वर्मा ने बच्चों को जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछ कर बच्चों को मोटिवेट किया तथा सही उत्तर देने वाले को समिति द्वारा संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया।समिति के संरक्षक केआर बुनकर ने वॉच का एक-एक शब्द का विस्तार से विवरण करके बताया तथा समाज बंधुओ को बीडी, सिगरेट, तंबाकू, अफीम, गुटखा, शराब आदि का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया। सेमीनार के आकर्षक चौमूं नारंग हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजीव नारंग ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नशा छोडने गुर बताएं।एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड ने युवा शक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की अपील की।विशिष्ठ अतिथि समिति के संरक्षक रामकिशोर राय, प्राचार्य डॉ. कैलाशचंद्र मोरदिया, सरपंच मनीष सामरिया, प्रोफेसर डॉ. चिरंजीलाल परिहार, एलआईसी डीओं सुरेश कुमार महरिया, चंद्रकला नागोरी, रामनारायण नारनोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इससे पूर्व सभी अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक नरेश कुमार रोजड़ा एवं समस्त टीम द्वारा 21 प्रतिभाओं, 3 सेवानिवृत्त कर्मचारियों, 15 सरकारी कर्मचारियों एवं 2 राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया। जिनमें आंल इण्डिया क्रिकेट टीम मे चयनित मुंख बधिर पति-पत्नि को भी सम्मानित किया। समिति द्वारा नशा मुक्ति अभियान मे सहयोग करते हुए 15 व्यक्तियों ने नशा नही करने का स्वैच्छिक घोषणा पत्र दिया।गोल्ड मेडलिस्ट व रविन्द्र रंगमंच कलाकार सुनिल सोंगण ने सुकून नाटक का 27वां मंचन करके लोगों को जागरूक किया। आयोजक अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारी एवं नरेश कुमार रोजडा, रवि रोजडा, जितेन्द्र रोजडा, रमाकांत कटारिया, सागरमल रोजडा, नवीन सोगण, राजेश रोजडा आदि समाजबंधुओं ने अतिथियों का पंचशील दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में यह बढ़ता तृतीय कदम है।कार्यक्रम के अंत मे समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्री नारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष घनश्याम कांदेल, नरेश कुमार रोजडा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर से देवीलाल सामर पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाचार्य साहित्यकार राजकुमार इन्द्रेश ने किया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्री नारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष घनश्याम कांदेल, उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, राजपाल सिंह नरनोलिया, शंकरलाल सरावता, सचिन राजेंद्र प्रसाद काला, मूलचंद बॉयला, प्रहलाद राय जाटावत, संगठन सचिव मुकेश कुमार कालोया, गोपीराम मेहरड़ा, हरिनारायण मरोडिया, गुलाब नाथ बुढ़गाया, गोपाल देवठिया, रामावतार रोजड़ा, शैतानमल रोजड़ा, श्रवण रोजड़ा, कृष्ण रोजड़ा, मनोज रोजड़ा, प्रिया रोजडा, पल्लवी रोजड़ा, मोनिका रोजडा, कल्पना रोजड़ा, कर्ण वर्मा, विकास वर्मा, कजोडमल डूमोलिया, ओमप्रकाश रोजड़ा, रामलाल रोजड़ा, बिल्लू रोजड़ा, सुरेश रोजडा सहित हजारों समाज बंधु मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
