तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लिया भाग
पाली, (रॉयल पत्रिका)। जिले में रविवार 18 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त करने पर भारतीय सेना के सम्मान में प्रातः 8 बजे विशाल तिरंगा यात्रा शिवाजी सर्कल (नहर चौराहा) से सूरजपोल होकर शहीद स्मारक तक निकाली गयी। इसमें कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग जोराराम कुमावत और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सम्बोधित करते हुये भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की सराहना की, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका जवाब देने के लिये आपरेशन सिंदूर चलाने का निर्णय किया, जिसमें सेना ने एकदम सटीक कार्यवाई की और दुश्मन देश को जवाब दिया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे व देशभक्ति के गीतों का वादन किया गया।
इस अवसर पर ये यात्रा शिवाजी सर्किल से प्रांरभ होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुयी। इस अवसर पर पाली प्रधान मोहिनी देवी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा, पुखराज पटेल, नरेश ओझा, तिलोकराम, राकेश पंवार, अनेक जनप्रतिनिधिगण,पुलिस प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्वंयसेवी संस्थाओं के बच्चे व आमजन नागरिक मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
