Loading...

युसूफ नूर मोहम्मद गर्ल्स स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ

Jaipur

Follow us

Share

  • बच्चियों की शिक्षा जरूरी- शहर इमाम मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर वार्ड नंबर 27 मोहल्ला व्यापारियान में लड़कियों के लिए एक नए भवन में युसूफ नूर मोहम्मद गर्ल्स स्कूल का संचालन शुरू किया गया जिसमें कक्षा एक से लेकर नोवी तक है। स्कूल का भव्य उद्घाटन शुभारंभ समारोह 14 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे बुधवार को मुख्य अतिथि सैयद मोहम्मद अनवार नदीम-उल-कादरी शहर इमाम चुरु के सानिध्य में एवं अध्यक्षता डॉक्टर मुमताज अली कुरैशी ने की वशिष्ठ अतिथि डॉक्टर एफ एच गोरी, डॉक्टर एहसान गोरी, डॉक्टर अख्तर अली खान, एडवोकेट आबिद कुरैशी, मौलाना अब्दुल जब्बार व मौलाना मोहम्मद रफीक, तंजीम जमियत उल कुरैश के अध्यक्ष हाजी मुश्ताक कुरैशी, उपाध्यक्ष हाजी याकूब थीम, हाफिज मोहम्मद इश्तियाक बिसाऊ, रोनके स्टेज रहे। भव्य स्कूल का निर्माण मोहम्मद रमजान कुरैशी हाजी वाला ने अपने पिता युसूफ नूर मोहम्मद की याद में बिल्डिंग बनाकर तंजीम जमीयतुल कुरैश संस्थान को संचालन के लिए सोपी शहर इमाम ने स्कूल की बिल्डिंग का फीता काटकर शुभारंभ किया कार्यक्रम में अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं कुरान शरीफ की सूरत पढ़कर प्रोग्राम का आगाज हुआ मुख्य अतिथि ने कहा लड़कियों की शिक्षा के लिए यह बेहतरीन संदेश है। अगर हमारी बच्चीया पढ़ेगी तो उससे दो घरों का फायदा होगा बच्ची पढ़ लिखकर अच्छी शिक्षा पाएंगी देश की सेवा करेंगी जैसे आज सोफिया कुरैशी ने देश का नाम रोशन किया है। इस्लाम में ऐसी बहुत सी महिलाएं हुई है। महिलाओं की पढ़ाई लिखाई के लिए बहुत संदेश दिए गए हैं। दिन की तालीम के साथ-साथ दुनिया की तालीम बहुत ही आवश्यक है। पढ़ लिख कर ही हमारा समाज तरक्की कर सकता है। डॉक्टर एफ एच गोरी ने कहा इस्लाम में शिक्षा के लिए पहला शब्द इकरा आया है। कुरान में इसका मतलब पढ़ाई से है यहां पर यह नहीं लिखा गया था कि इस्लाम की शिक्षा लो उसमें दुनियावी शिक्षा भी है आज इकरा का सही मतलब समझना होगा जो शिक्षा की और ले जाता है कुरान में तो यहां तक कहा है कि अगर शिक्षा के लिए तुम्हें चीन भी जाना पड़े तो जाओ शिक्षा के लिए दूरी कोई मायने नहीं रखती। हाजी याकूब थीम ने हाजी वाला परिवार की तरफ से स्कूल निर्माण कराया गया उनका शुक्रिया अदा किया। ‌कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती इरशाद कासमी ने किया ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।