Loading...

इस्लाम खान को स्वर्ण पदक जीतने पर ‌इंसानियत एकता सेवा समिति ने किया सम्मानित ‌- डॉ. अहसान गौरी

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित भाईजी चौक राणाजी के नोहरे में इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब के नेतृत्व में इस्लाम खान को लखनऊ में 13 वीं नेशनल पेंचक चैम्पियनशिप ‌9 मई से 12 मई तक में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर‌ मुख्य अतिथि डॉ. अहसान गौरी, ‌सीएम एचओ चूरू समिति उपाध्यक्ष महमूद अली राणा व मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान, स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी के डायरेक्टर डॉ. अखतर खान, डॉ. शाहनवाज खान, ‌अब्बास खान मोयल राणा‌ राजस्थान राजपूत महासभा प्रदेशाध्यक्ष, ‌ अख्तर खान रुकन खानी रॉयल विकलांग विकास संस्था प्रदेशाध्यक्ष, सुलेमान मनिहार, महबूब खान नसवान, मोहम्मद अली राणा, साबिर खान दौलतखानी, फारूक चौहान, फैसल गौरी, ‌ नबी अगवान आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे इससे पहले भी इस्लाम खान को चूरू शहर व जयपुर में संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया। महमूद अली राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।