नगर निगम हेरिटेज जयपुर की बड़ी कार्रवाई
- शहर के कई इलाकों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए, चार ट्रक सामान जब्त
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने महापौर कुसुम यादव के निर्देश पर उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शहर के प्रमुख इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चांदपोल, राजभवन, सिविल लाइन, ज्योतिबा फुले कॉलेज, स्वेज फार्म, श्याम नगर मेट्रो स्टेशन, पुरानी चुंगी, पंचशील कालोनी और अजमेर रोड जैसे क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल चार ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों से 18,000 रुपए का चालान भी वसूला गया। यह कदम नगर निगम हेरिटेज की ओर से शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
