Loading...

राजस्थान में गर्मी का नया दौर शुरू, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में आज (15 मई) से भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की-बारिश की संभावना

बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सिरोही में 21।7 डिग्री तापमान रहा। आज (15 मई) एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

  • कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

अजमेर में अधिकतम तापमान 39.1, भीलवाड़ा में 38.5, अलवर में 40.8, जयपुर में 40.1, पिलानी में 41.6, सीकर में 37.2, कोटा में 40.5, चित्तौड़गढ़ में 39.8, डूंगरपुर में 35.8, सिरोही में 36.2, करौली में 40.2, दौसा में 40.8, प्रतापगढ़ में 35.4, झुंझुनूं में 39, बाड़मेर में 42.6, जैसलमेर में 42.7, जोधपुर में 40.4, बीकानेर में 43, चूरू में 41.9, नागौर में 39.4, जालोर में 39.7 और पाली में 39 डिग्री दर्ज किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।