उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जयपुर दौरे पर, भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और पुस्तकालय का करेंगे उद्घाटन
जयपुर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ एक दिवसीय दौरे पर आज राजस्थान पहुंचेंगे। इस दौरान वे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि पर जयपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही, वे भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन भी करेंगे। जगदीप धनखड़ हेलीकॉप्टर से विद्याधर नगर स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसद सदस्य मदन राठौड़ समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
भारत के 11वें उपराष्ट्रति थे भैरों सिंह शेखावत
भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक भारत के 11वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यरत रहे। भैरों सिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ 1952 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में किया और कालांतर में वह तीन बार राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री बने।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
